MTNL में तेजी क्यों?
भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन कुछ स्टॉक्स में स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन जारी है। आज MTNL (Mahanagar Telephone Nigam Limited) के शेयर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।
- MTNL का स्टॉक ₹54 पर 3.2% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।
- इस तेजी के पीछे एक बड़ी वजह कंपनी को सरकार से ₹6000 करोड़ का पैकेज मिलना है।
- यह फंडिंग 4G नेटवर्क के विस्तार में उपयोग की जाएगी, जिससे कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है।
MTNL और BSNL का 4G विस्तार – सरकार का बड़ा फैसला
MTNL दिल्ली और मुंबई में अपनी सेवाएं देती है, जबकि BSNL पूरे भारत में ऑपरेट करती है। लेकिन 4G नेटवर्क की कमी के कारण BSNL और MTNL के ग्राहक अन्य टेलीकॉम कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।
- 2023 में BSNL ने घोषणा की थी कि वह 1 लाख 4G साइट्स के लिए ₹19,000 करोड़ का एडवांस परचेस करेगी।
- लेकिन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITI के साथ वास्तविक खरीद ऑर्डर ₹13,000 करोड़ का ही हुआ।
- बचे हुए ₹6,000 करोड़ की मंजूरी अब कैबिनेट से मिल गई है, जिससे MTNL और BSNL का 4G विस्तार तेज होगा।
- अब तक कंपनी 65,000 4G साइट्स को रोलआउट कर चुकी है।
MTNL के शेयर पर निवेशकों की नजर – पिछले 5 सालों में जबरदस्त रिटर्न!
- MTNL का मार्केट कैप ₹3400 करोड़
- 2 साल में दिया रिटर्न 143%
- 5 साल में दिया रिटर्न 398%
शेयर में तेजी बनी हुई है, लेकिन निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
क्या MTNL का 4G विस्तार इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक बना सकता है?
अपनी राय हमें कमेंट में बताएं!