Pi Network Coin

Pi Network Coin में जबरदस्त उछाल, 37% की तेजी

Pi Network Coin में जबरदस्त उछाल

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में Pi Network Coin ने एक ही दिन में 37% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए $2.58 का स्तर छू लिया है। यह तेजी ऐसे समय में आई है जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin अपने रिकॉर्ड हाई $109,350 से 20% गिरकर $85,000 से भी कम पर ट्रेड कर रही है।

Pi Network का 24 घंटे का ट्रेडिंग वॉल्यूम 170% बढ़कर $3.35 बिलियन (₹335 करोड़) तक पहुंच गया है। CoinGecko के अनुसार, इसकी Circulating Supply 1015.4 करोड़ हो चुकी है।

Pi Network 20 फरवरी 2025 को लॉन्च हुआ था और तब से अब तक यह 300% की वृद्धि दर्ज कर चुका है। Fortune India के मुताबिक, अगर Pi Network की लोकप्रियता बढ़ती है, तो 2030 तक इसकी कीमत $500 से भी अधिक हो सकती है।

Pi Network Coin

Pi Network Coin में तेजी के 5 बड़े कारण

1. Smartphone Mining की सुविधा

Pi Network पहली क्रिप्टोकरेंसी है जिसे स्मार्टफोन पर आसानी से माइन किया जा सकता है। यह इसे बाकी डिजिटल करेंसी से अलग बनाती है।

2. Open Mainnet Launch

Pi Network का Open Mainnet हाल ही में लाइव हुआ है। इससे अब Pi Coins को नेटवर्क के बाहर भी ट्रांसफर किया जा सकता है

3. बड़ी Crypto Exchanges पर Listing

अब Pi Coin को कई बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम तेजी से बढ़ रहा है। ये प्रमुख एक्सचेंज हैं:

  • Binance
  • CoinDCX
  • OKX
  • Bitget

4. तेजी से बढ़ता User Base

Pi Network का उपयोग करने वाले 6 करोड़ से अधिक यूजर्स हो चुके हैं।

  • हर दिन 1.10 लाख से अधिक डाउनलोड हो रहे हैं।
  • कुल इंस्टॉलेशन 11 करोड़ से अधिक हो चुके हैं।
  • 17 फरवरी को अकेले 5.40 लाख नए यूजर्स जुड़े।

5. Limited Supply और High Demand

Pi Coins का एक बड़ा हिस्सा अभी भी लॉक है। डिमांड बढ़ने, एक्सचेंज लिस्टिंग और सीमित सप्लाई के कारण इसकी कीमत में तेज उछाल देखा जा रहा है।

Pi Network Coin

Pi Network एक Web3 Blockchain Project

Pi Network एक Web3 Blockchain Project है, जो स्मार्टफोन पर Crypto Mining को संभव बनाता है।

Pi Network की शुरुआत

  • 2019 में Stanford University के ग्रेजुएट्स ने इसे लॉन्च किया।
  • इसे माइन करने के लिए महंगे हार्डवेयर की जरूरत नहीं पड़ती
  • सिर्फ एक बार ऐप खोलकर भी माइनिंग संभव है।
  • यह बैटरी की बहुत कम खपत करता है।

कैसे खरीदें Pi Network Coin?

Pi Network Coin अब CoinDCX, OKX और Bitget जैसी बड़ी एक्सचेंजों पर उपलब्ध है।

खरीदने के स्टेप्स

  1. इनमें से किसी भी ऐप को इंस्टॉल करें
  2. अपना KYC पूरा करें
  3. वॉलेट में पैसे डिपॉजिट करें
  4. Pi Network Coin खरीदें

ये सभी कारक इसकी भविष्य की कीमतों को और ऊपर ले जा सकते हैं। आने वाले समय में यह क्रिप्टो बाजार में एक प्रमुख भूमिका निभा सकता है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *