निफ्टी 50 में गिरावट, 22800 अहम स्तर
भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हर पुलबैक पर भारी बिकवाली हो रही है, जिससे बाजार में कमजोरी बनी हुई है। शुक्रवार को भी निफ्टी 50 में गिरावट आई और यह 23000 का अहम स्तर तोड़कर नीचे ट्रेड कर रहा है।
निफ्टी 50 चार्ट एनालिसिस और महत्वपूर्ण स्तर
- डेली चार्ट निफ्टी ने एक बेयरिश कैंडल बनाई है।
- वीकली चार्ट निफ्टी ने लगातार दूसरी बार बेयरिश कैंडल के साथ क्लोजिंग दी है, जिससे कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।
क्या 22800 का लेवल टूट सकता है?
22800 फिलहाल निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर बना हुआ है। अगर यह स्तर टूटता है, तो बाजार और तेजी से गिर सकता है और 22500 से 22000 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
ऑप्शन चेन डेटा से क्या संकेत मिल रहे हैं?
- कॉल साइट सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट (OI) 23000 और 23100 के स्तर पर है।
- पुट साइट सबसे ज्यादा OI 22800 और 22900 पर बना हुआ है।
इससे संकेत मिलता है कि 22800 का स्तर निर्णायक साबित हो सकता है। अगर यह ब्रेक होता है, तो बाजार में बड़ी गिरावट संभव है।
निष्कर्ष बाजार में आगे क्या हो सकता है?
- 22800 का स्तर निफ्टी 50 के लिए महत्वपूर्ण है।
- अगर यह टूटता है, तो 22500 और 22000 तक गिरावट संभव।
- शेयर बाजार में अभी सेलर्स का कंट्रोल दिख रहा है, इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
क्या निफ्टी 50 इस हफ्ते 22800 का स्तर तोड़ेगा? अपनी राय कमेंट में बताएं!