Tata Motors DMerger से पहले शेयरों में गिरावट
6 मई 2025 को Tata Motors के शेयरों में 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि कंपनी के शेयरहोल्डर्स आज दोपहर 3 बजे उसके डीमर्जर प्रस्ताव पर वोटिंग करने जा रहे हैं। निवेशकों में असमंजस की स्थिति और बाजार की भावनाएं इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण हैं।
डीमर्जर का प्रस्ताव क्या है योजना?
Tata Motors ने अपने Passenger Vehicle (PV) और Commercial Vehicle (CV) बिजनेस को दो अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करने का प्रस्ताव रखा है।
Passenger Vehicle यूनिट्स में शामिल हैं:
-
ICE Internal Combustion Engine
-
EV Electric Vehicle
-
JLR Jaguar Land Rover
इन दोनों नई कंपनियों के नाम होंगे
-
TMLCV (Tata Motors Light Commercial Vehicles)
-
TMLPV (Tata Motors Passenger Vehicles)
शेयरहोल्डर्स को क्या मिलेगा?
यदि यह प्रस्ताव पास होता है, तो प्रत्येक मौजूदा शेयरधारक को हर एक Tata Motors शेयर के बदले TMLCV का एक नया शेयर दिया जाएगा।
इस वोटिंग प्रक्रिया में वही निवेशक हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास 28 मार्च 2025 तक कंपनी के शेयर थे।
डीमर्जर का उद्देश्य क्या है?
मार्च 2024 में Tata Motors ने अपने CV बिजनेस को एक अलग लिस्टेड कंपनी बनाने की योजना पेश की थी।
कंपनी का मानना है कि इससे
-
अलग-अलग यूनिट्स पर बेहतर ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा
-
दीर्घकालिक रूप में शेयरहोल्डर वैल्यू में इजाफा होगा
ब्रोकरेज फर्म्स की राय
Morgan Stanley की चेतावनी
उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका में भविष्य में Trump सरकार लौटती है और Auto Tariffs बढ़ते हैं, तो इससे JLR की फ्री कैश फ्लो पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
-
Bear Case Target ₹416
-
Base Case Target ₹853
-
Rating Equal-weight
CLSA का नजरिया
CLSA ने Tata Motors को अपनी High Conviction Outperform लिस्ट से हटा दिया है।
-
नई रेटिंग Outperform
-
टारगेट प्राइस घटाकर ₹765 (पहले ₹930 था)
शेयर का हाल बाजार में गिरावट
6 मई को दोपहर 1:35 बजे NSE पर Tata Motors का शेयर ₹648.25 पर ट्रेड कर रहा था, जो 2.01% की गिरावट को दर्शाता है।
जुलाई 2024 में यह ₹1,179 के All-Time High पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद यह गिरकर ₹606 तक आया और फिर से थोड़ी रिकवरी हुई।
हाल ही में JLR द्वारा अमेरिका में शिपमेंट रोकने की खबर से यह ₹535 तक गिर गया, जो इसका नया 52-हफ्ते का निचला स्तर है।