RBI

RBI की सख्त कार्रवाई 5 बैंकों पर ₹2.5 करोड़ का जुर्माना

RBI की सख्त कार्रवाई 5 बैंकों पर ₹2.5 करोड़ का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामकीय नियमों के उल्लंघन पर देश के 5 प्रमुख बैंकों पर कुल ₹2.5 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इन बैंकों में ICICI Bank, Axis Bank, Bank of Baroda, IDBI Bank और Bank of Maharashtra शामिल हैं। यह कार्रवाई Cyber Security, Customer Service और KYC प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को लेकर की गई है।

ICICI Bank पर सबसे बड़ा जुर्माना

  • जुर्माना ₹97.8 लाख

  • कारण साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की जानकारी समय पर न देना, Alert System की कमी और बिना बिल भेजे लेट चार्ज लगाना।

  • RBI का मानना है कि बैंक ने ग्राहक सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन किया।

RBI

Axis Bank Internal Accounts का गलत इस्तेमाल

  • जुर्माना ₹29.6 लाख

  • कारण  RBI Office Account Guidelines का उल्लंघन और Unauthorized Transactions में इंटरनल अकाउंट्स का उपयोग।

Bank of Maharashtra E-KYC नियमों का उल्लंघन

  • जुर्माना ₹31.8 लाख

  • कारण बिना फेस-टू-फेस वेरीफिकेशन के Aadhaar OTP आधारित ई-केवाईसी से बड़ी संख्या में सेविंग्स अकाउंट खोलना।

  • यह प्रक्रिया RBI के नियमों के खिलाफ है।

IDBI Bank ब्याज दर में गड़बड़ी

  • जुर्माना ₹31.8 लाख

  • कारण किसान क्रेडिट कार्ड खातों पर अधिक ब्याज दर वसूलना, जो सरकार की ब्याज सब्सिडी योजना के अनुरूप नहीं है।

Bank of Baroda दोहरे उल्लंघन

RBI

  • जुर्माना ₹61.4 लाख

  • कारण

    1. Inactive या Frozen खातों में ब्याज जमा नहीं करना।

    2. इंश्योरेंस कंपनियों को कर्मचारियों को Non-Cash Incentives देने की अनुमति देना।

कैसे हुई यह कार्रवाई?

RBI ने यह निर्णय Statutory Inspection for Supervisory Evaluation (ISE) के आधार पर लिया। सभी बैंकों को Show Cause Notice भेजा गया था। उनकी ओर से प्राप्त लिखित जवाबों और मौखिक दलीलों के बाद RBI ने Penalty का ऐलान किया।

पहले भी हुई है ऐसी कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है। मार्च 2025 में भी RBI ने KYC नियमों के उल्लंघन पर कई बैंकों पर जुर्माना लगाया था:

  • IDFC First Bank – ₹38.6 लाख

  • Punjab National Bank (PNB) – ₹30 लाख

  • Kotak Mahindra Bank – ₹60 लाख

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *